5-7 लाख में शुरू करें मिलेट स्नैक्स यूनिट बिजनेस, हर महीने 80 हजार तक कमाई

दोस्तों, आजकल लोगों की जीवन शैली काफी तेजी से बदल रही है| अब लोग स्वाद के साथ साथ  स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने  लगे हैं| यही कारण है कि पारंपरिक अनाज जैसे बाजरा, ज्वार और रागी फिर से काफी लोकप्रिय हो रहे हैं, इन्हें सूपरफ़ूड भी कहा जाता है, क्यों कि इनमे फाइबर,प्रोटीन और जरूरी मिनरल्स की भरपूर मात्र पाई जाती है|इन्ही अनाजों से जुड़े मिलेट स्नैक्स बिजनेस को आज के समय में कम निवेश में शुरू होने वाला एक बेहतरीन बिजनस माना जा रहा है|

मिलेट स्नैक्स यूनिट बिजनेस में बने हेल्दी स्नैक्स

दोस्तों, मैं योगेश आज आपके लिए मिलेट स्नैक्स यूनिट बिजनेस की पूरी जानकारी लेकर आया हूँ|

अगर आपके पास 5-7 लाख रूपये का निवेश है तो आप एक छोटी मिलेट स्नैक्स यूनिट शुरु कर सकते हैं और हर महीन लगभग 50 – 80 हजार रूपये कमा सकते हैं|

बाजरा ज्वार रागी – मिलेट स्नैक्स यूनिट बिजनेस का कच्चा माल

Table of Contents

मिलेट स्नैक्स यूनिट बिजनेस क्या है?

मिलेट का मतलब है बाजरा,ज्वार,रागी जैसे पौष्टिक अनाज से है जिनसे हेल्थी स्नैक्स और फूड प्रोडक्ट तैयार किये जाते हैं|

आज के समय में लोग ऐसे स्नैक्स पसंद कर रहें हैं जो स्वादिष्ट भी हों और साथ में सेहत के लिए भी फायदेमंद हों|मिलेट्स से बने स्नैक्स स्वादिष्ट और सेहदमंद  दोनों हैं|

मिलेट स्नैक्स में क्या क्या बनाया जा सकता है?

मिलेट से बने नमकीन चिप्स कुकीज बिस्किट

मिलेट स्नैक्स में आप कई तरह की चीजें बना सकते हैं जैसे:

  1. नमकीन
  2. चिप्स
  3. मठरी
  4. कुकीज
  5. बिस्किट
  6. दलिया
  7. सूजी

मिलेट्स से बने ये आइटम मैदा से बने स्नैक्स से ज्यादा स्वादिष्ट और सेहतमंद होते हैं|इन उत्पादों की मांग जिम,हैल्थ स्टोर्स , सुपरमार्केट और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर बहुत तेजी से बढ़ रही है|

बाजार में मिलेट स्नैक्स की बढ़ती माँग

हेल्थ स्टोर में मिलेट स्नैक्स की बढ़ती मांग

पिछले कुछ सालों में खासकर कोरोना के बाद तो लोगों की खाने की आदतों में बहुत परिवर्तन आया है| लोग अब जंक फूड की बजाय हेल्थी विकल्प की तलाश करे रहें है और ऐसे में मिलेट स्नैक्स का चलन बढ़ने लगा है| अब लोग मिलेट्स के फायदे जानने लगे हैं, इसलिए अब मिलेट स्नैक्स की माँग बढ़ने लगी है|

मिलेट्स में फाइबर,प्रोटीन,आयरन, केल्सियम और जरूरी खनिज पाए जाते हैं इसलिए ये डायबिटीज के मरीजों के लिए, वजन कम करने वाले लोगों के लिए बहुत ही फायदेमंद हैं|इन्ही कारणों से मिलेट से बने स्नैक्स का माँग बढ़ने लगी है|

मिलेट स्नैक्स यूनिट लगाने में कितनी लागत आती है?

अगर आप छोट स्तर पर मिलेट स्नैक्स यूनिट शुरू करना चाहते हैं तो लगभग 5 से 7 लाख रूपये के निवेश से आप शुरु कर सकते हैं| फिर जब डिमांड बढ़ने लगे तो आप बिजनेस को बढ़ा सकते हैं|

खर्च का प्रकार अनुमानित लागत
मशीने और उपकरण 2,50,000 रूपये
कच्चा माल 1,50,000 रूपये
पैकेजिंग 80,000 रूपये
लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन 30,000 रूपये
मार्केटिंग 40,000 रूपये
कुल खर्च 5,50,000 रुपये

 

मिलेट स्नैक्स यूनिट बिजनेस की मशीनें

ये एक अनुमानित खर्च है|

मिलेट स्नेक्स बिजनेस के लिए जरूरी मशीनें

मिलेट स्नैक्स बिजनेस शुरू करने के लिए कुछ जरुरी मशीनों की आवश्यकता होती है,जिनकी सहायता से उत्पादन तेज और आसान हो जाता है|

आप आपनी जरुरत के अनुसार इन मशीनों को खरीद सकते हैं|

  • फ्लोर मिल मशीन
  • रोस्टिंग मशीन
  • मिक्सिंग मशीन
  • स्नैक्स बनाने की मशीन
  • पैकेजिंग मशीन

इन मशीनों की मदद से आप कम समय में अधिक मात्रा में product तैयार कर सकते हैं|

मिलेट स्नैक्स बनाने के लिए क्या कच्चा माल चाहिए

मिलेट स्नैक्स के लिए कच्चा माल अनाज मंडी में

मिलेट स्नैक्स बनाने के लिए आपको मुख्य रूप से ये कच्चा माल खरीदना पडेगा|

  • बाजरा
  • ज्वार
  • रागी
  • मसाले
  • तेल
  • पैकेजिंग सामग्री

ये कच्चा माल आपको स्थानीय मंडी, अनाज विक्रेता या थोक विक्रेताओं के यहाँ आसानी से मिला जाएगा| आप कच्चे माल की क्वालिटी और कीमत पर ध्यान दें|

मिलेट से बनने वाले मुख्य उत्पाद (Products) क्या हैं?

मिलेट स्नैक्स यूनिट में आप कई तरह के उत्पाद बना सकते हैं, जिनकी माँग बाजार में ज्यादा है| इसमें आपे ये product बना सकते हैं

स्नैक्स प्रोडक्ट्स

  1. बाजार नमकीन
  2. Rosted बाजरा
  3. बाजरा चिप्स
  4. फ्लेवर्ड हैल्दी स्नैक्स

बेकरी प्रोडक्ट्स

  1. बाजरा बिस्किट
  2. कुकीज
  3. ब्रेड
  4. केक
  5. पिज्जा बेस

 

इन उत्पादों की खास बात यह है कि सही पैकेजिंग के साथ इन्हें 3 से  4 महीनों तक स्टोर किया जा सकता है|

मिलेट स्नैक्स बिजनेस कैसे शुरू करें?

इन सब बातों को जानकर आप इस बिजनेस को शुरू करना चाहते हैं, तो आपको इन बातों का ध्यान रखना होगा|

मार्केट रिसर्च करना 

किसी भी बिजनेस को शुरू करने से पहले सबसे पहला चरण ये ही होता है कि आप अपने क्षेत्र में ये जानने की कोशिश करें कि किस प्रकार के स्नैक्स की माँग ज्यादा है और क्या लोग कुछ हैल्दी स्नैक्स जीवन में शामिल करना चाहते हैं? अगर परिणाम सकरात्मक है तो आप ये बिजनेस शुरू कर सकते हैं|

बिजनेस प्लान तैयार करें 

अब जब आपको प्रोडक्ट की डिमांड का पता लग चुका है तो आपको ये तय करना होगा कि :

  • आप कितने प्रकार के प्रोडक्ट्स बनायेंगे|
  • आपकी उत्पादन क्षमता कितनी होगी|
  • आपका टार्गेटेड मार्केट कौनसा होगा|

अगर आप यह तय कर पातें हैं तो फिर आगे का काम आप शुरू कर सकते हैं|

मिलेट स्नैक्स बिजनेस के लिए जरुरी लाइसेंस

 फूड बिजनेस शुरू करने के लिए कुछ जरूरी रजिस्ट्रेशन करवाने जरुरी जैसे :

  • FSSAI लाइसेंस
  • MSME रजिस्ट्रेशन
  • GST रजिस्ट्रेशन

 

मिलेट स्नैक्स बिजनेस के लिए जरुरी मशीनें खरीदना

अब आप मिलेट प्रोडक्ट्स बनाने के लिए जरुरी मशीने खरीद लें|अगर आपके पास बड़ा घर है तो वहां भी आप अपनी यूनिट लगा सकते हैं अन्यथा कोई किरायें की जगह भी देख सकते हैं|

पैकेजिंग और ब्रांडिंग पर ध्यान दें

आज के समय अच्छी पैकेजिंग और ब्रांडिंग किसी भी फूड बिजनेस की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है|इसलिए आप बिजनेस का अच्छा सा नाम तय करें और इसकी ब्रांडिंग शुरू करें|

प्रोडक्ट्स को बेचने की प्रक्रिया

पैकिंग किए हुए मिलेट स्नैक्स बिक्री के लिए तैयार

मिलेट स्नैक्स को बेचने के आज कई विकल्प उपलब्ध हैं जैसे आप अपने उत्पादों को यहाँ बेच सकते हैं:

  • किराना स्टोर
  • सुपर मार्केट
  • जिम और फिटनेस सेंटर
  • हैल्थ फूड स्टोर
  • ऑफिस और केन्टीन

 

इनके अलावा आप अपने product ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म जैसे Amazon, Flipkart, Meesho, Google Merchant Center   पर भी लिस्ट कर सकते हैं|दोस्तों आज के समय में हमारे पास कई विकल्प मौजूद हैं|

 

मिलेट स्नैक्स बिजनेस से कितनी कमाई हो सकती है?

अगर आप अच्छी क्वालिटी के प्रोडक्ट्स बनाते हैं और आपकी मार्केटिंग अच्छी है तो आप इस बिजनेस से अच्छी कमाई कर सकते हैं|

मासिक बिक्री2 से 3 लाख

कुल खर्च1.5 लाख से 2 लाख

अनुमानित कमाई1 से 1.5 लाख

वैसे आपकी कमाई कई बातों पर निर्भर करती है जैसे आपके product की डिमांड, publicity और कीमत आदि|

जैसे जैसे आपका ब्रांड बाजार में पहचान बनाने लगेगा तो आपकी कमाई भी धीरे धीरे बढ़ती जाएगी|

मिलेट स्नैक्स बिजनेस के फायदे

ये बिजनेस आप घरेलू स्तर पर शुरू कर सकते हैं फिर इसको एक बड़े स्तर पर भी ले जा सकते हैं| इसके कई फायदे हैं:

  • कम निवेश में शुरू किया जा सकता है|
  • हैल्दी फूड की मांग लगाता बढ़ रही है|
  • छोटे स्तर से शुरू किया जा सकता है|
  • सरकार भी मिलेट्स को बढावा दे रही है|
  • ग्रामीण और शहरी दोनों बाजारों में इसकी मांग है|

इस बिजनेस में सफलता के लिए जरूरी टिप्स

अगर आप इस बिजनेस को एक बड़े स्तर तक ले जाना चाहते हैं तो आप इन बातों का ध्यान जरूर रखें :

  • हमेशा अच्छी क्वालिटी के कच्चे माल का इस्तेमाल करें|
  • पैकेजिंग को आकर्षक बनाए |
  • सोशल मिडिया पर product का प्रोमोशन करें|
  • ग्राहकों से नियमित feedback लेते रहें|

अगर आप नियमित रूप से इन बातों का ध्यान रखते हैं तो इस बिजनेस में सफलता निश्चित है|

मिलेट स्नैक्स यूनिट बिजनेस से कमाई करता उद्यमी

निष्कर्ष

मिलेट स्नैक्स यूनिट का बिजनेस आज के समय में एक बेहतरीन और अच्छी कमाई वाला बिजनेस बन चुका है| आज हर कोई हेल्थी फूड की डिमांड करता है, इसलिए इस बढ़ती माँग के कारण इस मिलेट स्नैक्स बिजनेस में काफी संभावनाएँ हैं|

अगर आप 5 से 7 लाख रूपये तक निवेश कर सकते हैं और फूड इंडस्ट्री में काम करने के इच्छुक हैं तो यह बिजनेस आपको हर महीने  50 हजार से 80 हजार तक की अच्छी कमाई दे सकता है|

सही योजना, अच्छी क्वालिटी और प्रभावी मार्केटिंग के साथ आप इस बिजनेस को आने वाले समय में बड़े स्तर तक भी ले जा सकते हैं|

तो दोस्तों आपको ये आर्टिकल कैसा लगा, जरूर बताएँ|

सभी बिजनेस आइडियाज जानने के लिए विस्तार से देखेंबिजनेस आइडियाज 

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (Frequently Asked Questions)

1.मिलेट स्नैक्स बिजनेस शुरु करने के लिए कौनसा लाइसेंस जरूरी होते हैं?

इस बिजनेस के लिए जरुरी लाइसेंस में FSSI अनिवार्य है और इसके साथ MSME, GST रजिस्ट्रेशन करवाना आवश्यक होता है|

2.मिलेट स्नैक्स यूनिट के लिए कितनी जगह की आवश्यकता होती है?

छोटी मिलेट स्नैक्स यूनिट के लिए लगभग 500 से 800 वर्ग फुट जगह पर्याप्त होती है| इसमें मशीनें लगाने, कच्चा माल रखने और प्रोडक्शन और पैकेजिंग के लिए अलग अलग जगह आसानी से मिल सकती है|

3.मिलेट स्नैक्स कितने समय तक सुरक्षित रखे जा सकते हैं?

सही पैकेजिंग और सूखे वातावरण में मिलेट स्नैक्स को 3 से 4 महीनो तक सुरक्षित रखा जा सकता है|

4.क्या मिलेट स्नैक्स को ऑनलाइन बेचा जा सकता है?

हौं, आप मिलेट स्नैक्स को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म जैसे Amazon, Flipkart, Meesho, Google Merchant Center    पर आसानी से बेच सकते हैं| ऐसे में आप अपने product को देश के हर कोने में पहुंचा सकते हैं|

5.मिलेट स्नैक्स बिजनेस से शुरू में कितना मुनाफा कमाया जा सकता है?

शुरू में जब आपका ब्रांड नया है तो आप महीने में 30 हजार से 40 हजार तक कमा सकते हैं| जब आपका ब्रांड पुराना हो जाएगा तो आप हर महीने लगभग 80 हजार तक कमा सकते हैं|