मोबाइल कार वॉश बिजनेस कैसे शुरू करें?| Car Wash Business Guide in Hindi

आज के समय में लोगों के पास समय की कमी है लेकिन हर कोई अपनी कार को साफ़ और अच्छी condition में रखना चाहता है|ऐसे में कार वाश बिजनेस एक अच्छा व्यवसाय बन चुका है जिसमे कम निवेश, कम जगह और अच्छी कमाई की संभावना है| इस पोस्ट में हम जानेगें कि कार वॉश बिजनेस कैसे शुरू करें, कितना पैसा लगेगा, क्या मशीन और सामान चाहिए और कितना कमा सकते हैं?

मोबाइल कार वॉश बिजनेस में घर पर कार धोते हुए व्यक्ति

दोस्तों आज का दौर बहुत तेजी से बदल रहा है, तो काम या बिजनेस के तरीके भी बदल रहें हैं| आज customer की आवश्यकता और उसकी प्राथमिकता को ध्यान में रख business idea तलाशे जा रहें हैं जैसे कि होम डिलवरी आज एक सफल बिजनेस बन चुका है|

तो मैं नवीन आपके लिए आज एक ऐसे ही बिजनेस आईडिया को आपके साथ शेयर कर रहा  हूँ|

 

मोबाइल कार वॉश बिजनेस की गाइड 

 

मोबाइल कार वॉश बिजनेस क्या होता है?

कार वॉश से आप समझ गए होंगे कि हम कार को धोने और साफ़ करने के बार में बात करने वालें हैं| मोबाइल कार वॉश बिजनेस में आपको किस बड़ी दूकान या वर्कशॉप की जरूरत नहीं होती है|इस बिजनेस में आप ग्राहक के घर, ऑफिस या पार्किंग एरिया में जाकर उनकी कार की धुलाई और सफाई की सेवा देते हैं|

इस बिजनेस में आम तौर पर ये services दी जाती हैं:

कार वॉश से पहले और बाद की कार की स्थिति

 

  1. कार एक्सटीरियर वॉश
  2. कार इन्टीरियर क्लीनिंग
  3. फोम वॉश/प्रेशर वॉश
  4. स्टीम कार वॉश
  5. कार पॉलिश और वैक्सिंग

 

कार वॉश बिजनेस कैसे शुरू करें?

अगर आप कार वॉश बिजनेस शुरू करने का सोच रहें है कि तो नीचे दिए गए कुछ steps को अच्छी तरह से समझ लीजिये:

Step -1 : तय करें कि आप (i) दूकान से कार वॉश करेंगे या (ii) मोबाइल कार वॉश बिजनेस करेंगे

Step -2: अपने शहर या इलाके में demand को समझें|

Step -3: अपने बजट के अनुसार मशीने और सामान खरीदें|

Step -4: सर्विस की pricing तय करें|

Step -5: Local level पर marketing शुरू करें|

Beginners के लिए मोबाइल कार वॉश मॉडल ज्यादा सेफ और profitable है|

 

कार वॉश बिजनेस प्लान और निवेश

कार वॉश बिजनेस में कितना पैसा लगता है?

अगर आप small car wash business plan से शुरू करते हैं तो अनुमानित खर्च कुछ इस प्रकार हो सकता है:

मोबाइल कार वॉश के लिए लोडिंग ऑटो सेटअप

खर्च अनुमानित राशि
लोडिंग ऑटो ₹3 लाख से  ₹4लाख
प्रेशर वॉशर मशीन  ₹8,000 – ₹20,000
कार वॉश पंप/पाइप ₹3,000 – ₹7,000
क्लीनिंग केमिकल्स ₹2,000 – ₹5,000
पानी टैंक या ड्रम ₹2,000 – ₹4,000
अन्य सामान ₹2,000 – ₹3,000

 

कुल निवेश – ₹4 लाख  से ₹5 लाख  तक

अगर आप फ्रेंचाइजी मॉडल अपनाते हैं तो car wash franchise cost ₹7  लाख से ₹10 लाख तक जा सकता है|

आप इस कार वॉश बिजनेस को अपने स्तर पर ही शुरू करें|आप चाहें तो साथ में एक हेल्पर रख सकते हैं|

 

कार वॉश मशीन और जरूरी इक्विपमेंट

मोबाइल कार वॉश बिजनेस के लिए आपको नीचे दिए गए equipment की जरूरत होगी :

कार वॉश मशीन और जरूरी इक्विपमेंट की सूची

  1. High pressure car wash machine
  2. Car wash pump
  3. Foam cannon
  4. Steam car wash machine (optional)
  5. Microfiber कपड़े
  6. Shampoo और cleaning liquid
  7. Vacuum cleaner

 

Tip: आप शुरुआत में कुछ बेहद जरूरी equipment से काम चला सकते हैं जिससे mobile car wash setup cost कम रह सकती है| जब आपका बिजनेस ठीक ठाक चलने लगे तो आप जरूरत के अनुसार कुछ और equipment खरीद सकते हैं|

 

कार वॉश बिजनेस के लिए जगह और लोकेशन

मोबाइल कार वॉश बिजनेस के लिए आपको अलग से कोई दूकान या जगह की जरूरत नहीं है,क्यों कि आप customer के पास जाकर service देंगे तो आप इसे अपने घर से शुरू कर सकते हैं|

सभी सामान आप अपने घर पर ही रख सकते हैं, अगर घर पर जगह नही हो तो फिर आप एक छोटी से दूकान मार्केट में देख सकते हैं|

 

कार वॉश बिजनेस में कमाई

किसी भी बिजनेस की शुरुआत में ज्यादा कमाई की उम्मीद कम होती है लेकिन समय के साथ कमाई के मौके बढ़ते जाते हैं| कार वॉश बिजनेस में आप एक महीने में कितना कमा सकते हैं? 

कार वॉश बिजनेस से कमाई करते हुए व्यक्ति

मान लीजिये

1 कार से कमाई = ₹300

रोज 4 – 5 कारें वाश करते हैं तो =₹ 1200 – ₹1500

महीने में 26 दिन = ₹ 31,200 – ₹39,000

खर्च निकालने के बाद Net Profit = ₹25,000 –₹ 30,000

Note: ये अनुमानित आकंडे हैं जो कम -ज्यादा हो सकते हैं|

 

क्या कार वॉश बिजनेस के लिए लाइसेंस जरूरी है?

अगर आप छोटे स्तर पर  कार वॉश बिजनेस शरू कर रहें है तो कोई खास लाइसेंस की जरूरत नही हैं| लेकिन आप local नगर निगम के नियम से जरूर पता कर लें|

बड़े setup के लिए

  1. Shop Act Registration
  2. GST (turnover limit cross )

 

कार वॉश बिजनेस की मार्केटिंग कैसे करें?

 कार वॉश बिजनेस की ऑनलाइन मार्केटिंग

किसी भी बिजनेस के लिए मार्केटिंग जरूरी है|आप कार वॉश बिजनेस के लिए ये कुछ steps अपना सकते हैं:

  1. WhatsApp Business Account बना लें|
  2. Google business Profile बना लें|
  3. Instagram पर जानकारी शेयर करें|
  4. एरिया में pamphlets बंटवाएँ |
  5. Loyalty Card Scheme शुरूं करें|
  6. Online Booking Option भी active रखें|

 

Tip : हमेशा याद रखें कि अच्छी service ही सबसे बड़ा promotion है|

 

मोबाइल कार वॉश बिजनेस के फायदे और नुकसान

हर बिजनेस में फायदा और नुकसान हमेशा साथ साथ चलता है लेकिन हमारी सही planning से हम इस जोखिम को कम कर सकते हैं|

फायदे

  1. कम निवेश (low investment)
  2. कम जोखिम
  3. ज्यादा flexibility
  4. High demand

नुकसान

  1. पानी की availability
  2. मौसम पर निर्भरता

 

निष्कर्ष

अगर आप कम लागत में अपना खुद का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो मोबाइल कार वॉश बिजनेस एक अच्छा विकल्प हो सकता है|आप सही planning , अच्छी सर्विस और स्मार्ट मार्केटिंग से इस बिजनेस को long term success में बदल सकते हैं|

दोस्तों , आशा है कि आपको ये जानकारी अच्छी लगी होगी|

 

FAQs Car Wash Business kaise kare

 

1.क्या  मोबाइल कार वॉश बिजनेस profitable है?

उत्तर – हाँ, सही location और अच्छी service quality के साथ यह बिजनेस एक अच्छा profitable बिजनेस है|

 

2.क्या बिना दूकान के कार वॉश बिजनेस किया जा सकता है?

उत्तर- हाँ, मोबाइल  कार वॉश बिजनेस के लिए आपको दूकान की जरूरत नही है|

 

3.कार वॉश बिजनेस में सबसे ज्यादा खर्च किस चीज पर होता है?

कार वॉश बिजनेस में सबसे ज्यादा खर्च लोडिंग ऑटो, मशीन पर होता है|

 

4.क्या मोबाइल कार वॉश बिजनेस छोटे शहरों में भी सफल हो सकता है?

हाँ, छोटे शहरों में कम्पटीशन कम होने के कारण ये बिजनेस अच्छा चलने की संभावना  ज्यादा है|

 

5.क्या car wash business full time करना जरूरी है?

नहीं, आप शुरुआत में इसे part time भी शुरू कर सकते हैं, जब ज्यादा डिमांड हो तो आप इस full time भी कर सकते हैं|