परीक्षा में टॉप करना हर छात्र का सपना होता है लेकिन टॉप करने वाले छात्र कोई अलग नहीं होते बल्कि उनकी सही रणनीति,सोच और पढ़ाई के तरीके में फर्क होता है| अगर आप जानना चाहते हैं कि परीक्षा में टॉप कैसे करें, तो इसके लिए ज्यादा घंटे नहीं पढ़ना है बल्कि स्मार्ट स्टडी , सही प्लानिंग और निरंतर अभ्यास जरूरी है|

हैलो मैं आपका दोस्त नवीन,आज इस टॉपिक पर अपने विचार आपसे share कर रहा हूँ| इसमें कोई घिसी पिटी बातें नहीं बल्कि practical बातें हैं जो सच में काम करती हैं| अगर आपने इनको अपने जीवन में उतार लिया तो यकीन मानिए किसी भी exam में टॉप करने से आपको कोई नही रोक सकता है|

परीक्षा में टॉप कैसे करें?
परीक्षा में टॉप करने का सपना देखना अच्छी बात है क्यों कि ये हमारी progressive approach को बताता है लेकिन ये केवल पहला कदम है| आपको एक strategy बनाकर पढाई करनी होगी| टॉप करने वाले विद्यार्थी अलग नहीं होते हैं उनकी सोच और काम करने का तरीका अलग होता है|परीक्षा में टॉप करने के लिए आपके पास ये तीन चीजें होनी चाहिए
स्पष्ट लक्ष्य (Clear goal)
सही अध्ययन रणनीति (Smart study strategy)
नियमितता (Consistency)
जब हमारा लक्ष्य स्पष्ट होता है, हम सही तरीके से और नियमित रूप से अध्ययन करते हैं तो धीरे धीरे सब बदलने लगता है और हम अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने लगते हैं|
बिना किसी system के पढ़ाई करना केवल थकान बन जाती है लेकिन जब पढ़ाई में एक सही तरीका आ जाता है तो वही मेहनत एक दिन सफलता में बदल जाती है|
स्पष्ट लक्ष्य बनाइए

जीवन के किसी भी क्षेत्र में स्पष्ट लक्ष्य का होना जरूरी है| हमें पता होना चाहिए कि हमें क्या हासिल करना है| जब बात पढाई की हो तो स्पष्ट लक्ष्य होना जरूरी है जैसे कि मुझे 90% से ज्याद अंक लाने हैं या मुझे स्कूल में टॉप 5 में आना है|
जब लक्ष्य साफ़ होता है तो दिमाग अपने आप उसी दिशा में काम करने लगता है|
एक बात ध्यान रखिये कि लक्ष्य ज्यादा बड़े या जटिल मत बनाइये| अपने मुख्य लक्ष्य को साफ़ स्पष्ट शब्दों में एक ही लाइन में लिखो और फिर उसके लिए समय भी निर्धारित करो जैसे एक महीने में,तीन महीने और एक साल के अंत तक क्या हासिल करना है|
अब इस बड़े लक्ष्य को छोटे छोटे टुकड़ों में बाँट दो| छोटे लक्ष्य को हासिल करना आसान होता है जैसे एक दिन में मुझे कितना और क्या पढ़ना है|
हमेशा याद रखिये कि बिना लक्ष्य के जिन्दगी चलती रहती है,आगे नहीं बढ़ती है|हम अपनी पूरी ऊर्जा लगा देते हैं लेकिन दिशा सही नही होने के कारण सही परिणाम नहीं मिलता है| इसलिए अभी इसी समय एक कागज़ उठाइये और अपना लक्ष्य लिखना शुरू कीजिए|
सही टाइम टेबल बनाइए

बिना टाइम टेबल के पढाई करना ऐसा है जैसे कि बिना रास्ता जाने मंजिल की ओर बढना| जब लक्ष्य पता है तो अब हर विषय के लिए समय निश्चित करो और कठिन विषयों को ज्यादा समय दो|
टाइम टेबल ऐसा बनाइए जिसे वास्तव में आप नियमित फॉलो करे सकें|टाइम टेबल लचीला होना चाहिए ताकि लंबे समय तक पढ़ाई कर सकें |पढाई के साथ- साथ थोड़ा खेल, मनोरंजन और आराम का समय भी जरूरी है , ऐसा करने से दिमाग भी फ्रेश रहता है|
समझकर पढाई करें, रटकर नहीं
अक्सर विद्यार्थी विषय को रटने लगते हैं लेकिन ध्यान रखें कि रट कर याद किया गया टॉपिक आप भूल सकते हैं |
परीक्षा में टॉप करने वाले छात्र टॉपिक समझने पर ध्यान देतें हैं | अगर आप टॉपिक को समझ लेते हैं तो वह लंबे समय तक याद रहता है और परीक्षा में सवाल घुमा फिराकर आने पर भी आप सही जवाब लिख पाते हैं|
विशेष रूप से science . Maths जैसे विषय में concept समझना चाहिए|
नियमित रूप से रिविजन करे

आप जो भी पढ़ते हैं उसका रिविजन करना जरूरी है | रोजाना का रिविजन , साप्ताहिक रिविजन और मासिक रिविजन और फिर परीक्षा के पहले final रिविजन जरूरी हैं |
रिविजन करने से आपका आत्म विश्वास बढ़ता है और डर कम हो जाता है |आप खुद महसूस करेंगे कि जो भी पढ़ा है वो दिमाग में बैठ गया है | बस ये अगर आपने कर लिया तो आपको परीक्षा में टॉप करने से कोई नही रोक सकता|
मैं तो दोहराने का काम भी लिख लिख कर ही करता था|
सही स्टडी मेटेरियल से पढाई करें
परीक्षा में टॉप करने के लिए बहुत सारी अलग अलग किताबें , नोट्स पढ़ना जरूरी नही है | अक्सर मैंने देखा है कि छात्र अलग अलग जगहों से नोट्स इकट्ठा करते रहते हैं या फिर मार्केट से गाइड खरीद कर ले आते हैं | ऐसा करने से आप तय नही कर पायेंगे कि क्या पढ़ना है और कितना पढ़ना हैं|
आपनी अपनी NCERT या पाठ्य पुस्तक को बेस बनाइये और उसी से नोट्स बना लीजिये| साथ में जो भी कक्षा में अध्यापक ने पढ़ाया है , उन points को भी लिख लीजिए|
जब आपको concept समझ आ जाए और बेस मजबूत हो जाए तो फिर आप कोई एक गाइड या reference book पढ़ लीजिए|तो बस शुरू कीजिये|
मॉक टेस्ट और प्रेक्टिस बेहद जरूरी है

परीक्षा में टॉप करने के लिए केवल पढ़ना ही जरूरी नहीं है बल्कि प्रेक्टिस करना ज्यादा जरूरी है|जब आप पुराने प्रश्न पत्र , मॉडल पेपर और मॉक टेस्ट हल करते है तो आपको समझ आ जाता है कि परीक्षा में किस तरह के और किस स्तर के सवाल पूछे जाते हैं और किन टॉपिक्स पर ज्यादा प्रश्न पूछे जाते हैं|
मॉक टेस्ट देने से आपको पता चलता है कि कितने समय में सवालों को हल करना है और किस सवाल पर कितना समय देना है | बस यही अभ्यास परीक्षा में आपके काम आयेगा|
नियमित प्रेक्टिस करने से परीक्षा का डर भी ख़त्म हो जाता है और आत्म विश्वास बढ़ता है |तो बस जो भी विषय आपने पढ़ लिया है उसकी प्रेक्टिस भी करते जाइए|
मोबाइल और सोशल मीडिया से दूरी जरूरी है
आज के इस डिजिटल युग में पढ़ाई में सबसे बड़ी बाधा मोबाइल और सोशल मीडिया है | इन्स्टाग्राम , यू ट्यूब , शोर्ट वीडियो और मोबाइल गेम्स हमारा कीमती समय चुरा लेते हैं और हमें पता भी नही चलता |
मोबाइल का जरूरत से ज्यादा उपयोग पढ़ाई में सबसे बड़ी रुकावट है|बार बार नोटिफिकेशन आने से पढ़ाई में ध्यान कैसे लगा पायेंगे| सोशल मिडिया की लत से छुटकारा पाना जरूरी है क्यों कि ये हमारा ध्यान भटकाते हैं और हम लक्ष्य से भटक जाते हैं|
ज्यादा मोबाइल चलने के नुकसान ये होते हैं कि समय खराब होता है, ध्यान भटकता है , नींद नही आती है और इन सबका परिणाम ये होता है कि परीक्षा में टॉप करना तो दूर , पास होना भी मुश्किल हो जाता है|
तो आज से अपने मोबाइल और सोशल मीडिया की आदत को नियंत्रित करना शुरू कीजिये, थोड़ा मुश्किल लगेगा लेकिन आप कर लेंगे|
शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दें

अभी तक हमने जो भी चर्चा की है , वो सब जरूरी है लेकिन पढ़ाई करने और पढाई में ध्यान लगाने के लिए स्वस्थ शरीर और शांत मन जरूरी है|जब शरीर ठीक रहेगा तो दिमाग भी ठीक रहेगा|
पौष्टिक भोजन, थोड़ा व्यायाम, ध्यान और पर्याप्त नींद से शरीर एकदम स्वस्थ रहता है और दिमाग की एकाग्रता बढ़ती है|
जब पढ़ाई करें तो बीच में थोड़ा आराम करें और ब्रेक लें| ऐसा करने से शरीर थकेगा नहीं और दिमाग पर जोर नहीं पड़ेगा|
तो वादा कीजिये कि पढ़ाई के साथ अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर भी ध्यान देंगे|
खुद पर भरोसा रखें
जिन्दगी में सफलता प्राप्त करनी है तो सबसे जरुरी है आत्मविश्वास |अगर आप खुद को कम समझेंगे तो कमजोर पड़ जायेंगे| हमेशा याद रखिये कि हर टॉपर एक सामान्य छात्र ही था लेकिन उसे अपने आप पर भरोसा था | इसलिए वो कभी डरा नहीं और लगातार मेहनत करता रहा|
हमेशा ध्यान रखिये कि हार मान लेना सबसे आसान रास्ता होता है लेकिन जो अपने आप पर विश्वास रखता है , वो सफल जरूर होता है|
निष्कर्ष

परीक्षा में टॉप करना कोई चमत्कार नहीं है बल्कि ये सही योजना, नियमित मेहनत, अनुसाशन, और सकारात्मक सोच का परिणाम है| जब आप स्पस्ट लक्ष्य बनाते हैं , सही टाइम टेबल के अनुसार पढ़ते हैं, मोबाइल और सोशल मिडिया से दूर रहते हैं तो सफलता धीरे धीरे आपकी तरफ बढ़ने लगती है|
याद रखिये सफलता उन्ही को मिलती है जो रोज थोडा थोडा बेहतर बनने की कोशिश करते हैं और कभी हार नही मानते हैं |
इमानदारी से की गई मेहनत कल एक बड़ी सफलता बनेगी | बस तो शुरू कीजिये |
मुझे आशा है कि आपको ये लेख अच्छा लगा होगा |
आप ये भी लेख पढ़िए, आपको जरूर पसंद आयेंगे
सोशल मिडिया की लत से छुटकारा पाने के असरदार तरीके
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (Frequently Asked Questions)
1.क्या परीक्षा में टॉप करने के लिएय बहुत ज्यादा घंटे पढ़ना जरूरी है?
नहीं, परीक्षा में टॉप करने के लिए ज्यादा घंटे नहीं बल्कि स्मार्ट स्टडी, सही प्लानिंग और नियमित अभ्यास जरूरी होता है| कम समय में सही तरीके से पढाई करके भी टॉप किया जा सकता है|
2.परीक्षा में टॉप करने के लिए सबसे जरूरी क्या है?
सबसे पहले अपने लक्ष्य को स्पष्ट करें और फिर उसी के अनुसार अपनी रणनीती बनाएं|
3.क्या सिर्फ NCERT बुक्स से पढ़ाई करके टॉप किया जा सकता है?
हाँ , अगर आप NCERT या मुख्य पाठ्य पुस्तक से नोट्स बनाते हैं और नियमित रिविजन करते हैं तो टॉप करने की पूरी संभावना हैं|
4.मॉक टेस्ट और पुराने प्रश्न पत्र को हल करना कितना जरूरी है?
मॉक टेस्ट और पुराने प्रश्न पत्रों को हल करने से हमारा आत्म विश्वास बढ़ता है , समय का प्रबंधन करना आ जाता है|
5.मोबाइल और सोशल मीडिया पढ़ाई में बाधा बनाते हैं क्या?
हाँ , मोबाइल और सोशल मीडिया ध्यान को भटकाते हैं , समय बर्बाद करते हैं |