लंबे समय तक पढाई कैसे करें? Memory Tricks और Time Blocking से बिना थके पढ़ें

लंबे समय तक पढ़ाई कैसे करें? जानिए आसान और जिससे आप बिना थके घंटो पढ़ सकते हैं|

लंबे समय तक पढ़ाई करता हुआ छात्र

लंबे समय तक पढाई कैसे करें?

जी हाँ, दोस्तों बहुत से छात्र रोज ये सवाल पूछते है कि लंबे समय तक बिना थके कैसे पढ़ाई करें कि मन न भटके और जो पढ़ें वो याद भी रहे| आज के समय में हमारे आस पास इतने distractions है – मोबाइल , सोशल मीडिया – लंबे समय तक पढाई करना मुश्किल लगने लगता है|अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहें हैं तो यह लेख भी जरूर पढ़ें –

सोशल मीडिया की लत से छूटकारा

दोस्तों,कैसे हैं? मैं आपका दोस्त नवीन आज आपके साथ इसी विषय पर कुछ रोचक जानकारी शेयर करने वाला हूँ जो आपके लिए काफी उपयोगी होने वाली है|

हकीकत में घंटो बैठ कर पढाई करने से बात नही बनेगी, स्मार्ट तरीके से पढाई करनी होगी तो आज हम कुछ ऐसे ही तरीकों के बारे में बात करेंगे जो आपको परीक्षा के समय पढ़ाई करने में भी मदद करेंगे|

 

लंबे समय तक पढाई नहीं होने पाने के मुख्य कारण

अगर आप भी देर तक पढाई नहीं कर पाते हैं तो उसके पीछे ये कारण हो सकते हैं , देखिए इनमे से कौनसा कारण आपको लगता है जिसकी वजह से आप पढ़ नही पाते हैं-

  1. मोबाइल और सोशल मीडिया
  2. ध्यान भटक जाना
  3. गलत टाइम टेबल और दिनचर्या
  4. विषय में रूचि न होना
  5. नींद की कमी
  6. पढ़ा हुआ याद न होना

 

मोबाइल या सोशल मीडिया से दूरी तो बना सकते है लेकिन अगर हम याद किया हुआ या पढ़ा हुआ भूलने लगते हैं तो पढाई में मन नही लगता है और हम बैठ कर पढ़ नहीं पाते है| इन तरीकों से हम हमारी memory को सुधार सकते हैं

 

  • Memory Tricks
  • Time Blocking
  • Active Recall और Spaced Repetition
  • Practical study Tips

 

Memory Trick क्या है?

memory tricks से पढ़ाई याद रखने की तकनीक

Memory Trick वो आसान और स्मार्ट तरीके है जिनकी सहायता से हम किसी भी जानकारी और topic को आसानी से याद कर सकते हैं और लंबे समय तक याद रख सकते हैं|

अक्सर विद्याथियों की शिकायत यह होती है कि वे घंटो पढ़ते हैं लेकिन कुछ दिनों में सब भूल जाते हैं, इसका कारण ये नहीं है कि उनकी याददाश्त कमजोर है बल्कि ये है के वे पढ़ते समय दिमाग को सही संकेत नहीं दे रहे होते हैं| Memory Tricks यही काम करती है- ये नई जानकारी को पहले से मौजूद यादों, चित्रों , कहानियों और भावनाओं से जोड़ देती है , जिसके कारण वे जानकारियाँ दिमाग में गहरे बैठ जाती हैं|

 

Memory Tricks में ये ख़ास बातें हैं

  1. ये पढाई को रोचक बना देती है|
  2. समझने की गति तेज हो जाती है|
  3. रटने की जरूरत नही होती है|
  4. लंबे समय तक याद रहता है |
  5. आत्म विशवास भी बढ़ता है|

 

Memory Tricks को किस तरह से काम में ले सकते हैं?

आप खुद भी इन तरीकों को अपना कर Memory Tricks को काम में ले सकते हैं जैसे –

संकेत शब्द (Mnemonics)

इस तकनीक में किस फैक्ट या जानकारी को याद रखने के लिए एक छोटा शब्द या वाक्य बना लेते है, ऐसा करने से हम उस बात को लम्बे समय तक याद रख सकते हैं|

जैसे – इन्द्रधनुष में सात रंग होते हैं, इसे ‘VIBGYOR’ के रूप में याद रखा जा सकता है|

 

कहानी बना कर याद करना

अगर कोई जानकारी आपको बोरिंग लगती है तो उसे एक मजेदार कहानी के साथ जोड़ दें, और कहानियाँ हमें लंबे समय तक याद रहती हैं|जैसे इतिहास की किसी घटना को अपने जीवन की किसी व्यक्तिगत घटना या कहानी से जोड़ लेने से हमें याद हो जाती है|

 

कल्पना करना (visualization)

हम जो भी पढ़ते हैं उसकी एक तस्वीर दिमाग में बनाते जाएँ, क्यों कि दिमाग तस्वीरों को ज्यादा याद रखता है|

 

छोटे छोटे भागों में बाटना (Chunking)

किसी बड़ी जानकारी को छोटे छोटे हिस्सों में बाँट देने से याद रखना आसान हो जाता है, मुझे तो ये तरिका सबसे अच्छा लगता है, आपको कैसा लगता है?

जैसे मोबाइल नंबर के दस अंको को याद रखना मुश्किल होता है लेकिन अगर हम इसे 3-3-4 पैटर्न में तोड़ कर याद करें तो आसान हो जाता है|

तो आप भी इस तकनीक को अपनाइए और देखिये कि देर तक पढ़ाई न करने पाने की समस्या कैसे दूर होती है|अगर आपका पढ़ते समय मन नही लगता है तो यह गाइड जरूर पढ़ें – पढ़ाई में ध्यान कैसे लगाएं

 

Time Blocking क्या है?

   Time Blocking वास्तव में एक time management तकनीक है, जिसमे हम अपने पूरे दिन को छोटे छोटे time blocks में बाँट देते हैं और हर block में केवल एक ही कम करते हैं| मैं तो आज भी अपने सारे काम इसी तकनीक को अपनाते हुए करता हूँ| इसका सबसे बड़ा फायदा ये होता है कि दिमाग एक साथ कई कामों में नही उलझता है बल्कि पूरी  ऊर्जा एक ही विषय पर लगती है, ऐसा करने से हर काम अच्छा होता है|

 

मैं अगर साधारण शब्दों में कहूँ तो  Time Blocking हमें यह सिखाता है कि “ एक समय पर एक काम करो लेकिन पूरे  फोकस के साथ”

 

जब आप एक तय समय में सिर्फ एक विषय पढ़ते हैं तो distraction नहीं होता है, concentration बढ़ता है और पढाई की quality भी अच्छी हो जाती है|

time blocking study routine for students

जैसे – study time blocks बना लो

 6:00-6:45 – गणित

  6:45-7:00 – ब्रेक

  7:00 -7:45 –  विज्ञान

इस तरह से अगर पढ़ाई करते हैं तो सब कुछ balance रहता है|

 

पढ़ाई के लिए Time Blocking कैसे करें?

 

रात को योजना बनाएं

आप दिन में अच्छी तरह से पढना चाहते है और अपने target पूरे करना चाहते है लेकिन इसकी शुरुआत रात से करनी पड़ेगी|सोने से पहले अगले दिन का एक छोटा सा time table बना लो, ऐसा कंरने से दिमाग पहले से तैयार हो जाता है कि सुबह क्या करना है| ऐसा करने से कोई confusion नहीं रहता है और समय की बर्बादी भी नही होती है|

 

कठिन विषय और आसान विषय का समय बाँट दें

सुबह के समय दिमाग एकदम  तरोताजा होता है और सुबह के समय शांत वातावरण होता है, इसलिए कठिन विषय जैसे गणित, भौतिक विज्ञान  सुबह पढ़ लो और आसान विषय बाद में पढो| कुछ ही दिनों में आप देखोगो कि जो पढ़ा वो सब याद रहता है|

 

Pomodoro Technique को भी साथ जोड़ दें

Time blocking को और भी असरदार बनाने के लिए Pomodoro Technique का इस्तेमाल करें जैसे

25 मिनट पढाई

5 मिनट ब्रेक

ऐसे 4 round पूरे करने के बाद 20 – 30  मिनट का लंबा ब्रेक लें|

अगर हम ऐसा करते हैं तो दिमाग को थकान नहीं होती है और हम बोर भी नही होते हैं|

 

Active Recall और Spaced Repetition

अगर  आप सच में चाहते है कि जो पढ़ें वो सिर्फ परीक्षा तक ही नही बल्कि लंबे समय तक याद रहे तो      Active Recall और Spaced Repetition तकनीक बेहद उपयोगी हैं|

ये दोनों तरीके सिर्फ theory नहीं बल्कि science based learning techniques हैं जिन्हें दुनिया के students इस्तेमाल करते हैं|

 

Active Recall में क्या करना होगा?

इसका मतलब है कि पढने के बाद किताब बंद करके अपने दिमाग से जानकारियाँ निकलवाने की कोशिश करना| यानि खुद से ही सवाल पूछने हैं जिससे कि दिमाग active हो जाए और जवाब देने लगे|

 

किताब बंद करके खुद से पूछें कि –

  1. मैंने अभी क्या पढ़ा?
  2. इसके मुख्य बिंदु क्या थे?
  3. आप दूसरों को इसे कैसे समझायेंगे?

 

इससे दिमाग पर दबाव पड़ता है और इस तरीके से याद की गई बातें भूलती नही हैं|

 

Spaced Repetition क्या है?

Spaced Repetition का मतलब है कि किसी एक topic को बार बार एक ही दिन में रटने की बजाय अलग- अलग समय में दोहराना|

 

आज जो topic पढ़ें उसे एक दिन बाद दोहराएँ , फिर तीन दिन बाद और फिर सात दिन बाद दोहराएँ|

 

ऐसा करने से वो जानकारी बार बार activate होती है और धीरे धीरे वो एक long-term memory में बदल जाती है|

 

Practical Study Tips

पढ़ाई में फोकस और मोटिवेशन

अभी तक आपने देर तक पढाई कैसे करें, इसके लिए इतनी बातें जान ली है लेकिन केवल इतने से ही  काम नही चलेगा, इसके लिए एक system बनाना पडेगा जिसमे माहौल, आदतें, सोच और दिनचर्या शामिल है|अगर आप इन tips को आज से अपनाना शुरू कर देते हैं तो आप जल्दी ही अपने अन्दर सुधार ला सकते हैं जैसे –

  1. पढाई करते समय मोबाइल से दूरी बनाना|
  2. सोशल मीडिया से दूरी बनाना |
  3. पढ़ाई के लिए एक निश्चित जगह बनाना|
  4. निश्चित समय पर सोने और उठने की आदत डालना|
  5. Fixed time पर पढ़ना |
  6. शारीरिक और मानसिक स्वास्थ का ध्यान रखना|
  7. रोजाना 7-8 घंटों की नींद लेना|
  8. पौष्टिक भोजन खाना|
  9. छोटे छोटे लक्ष्य बनाना|
  10. Continuity बनाये रखना|

ज्यादा मोबाईल चलाने के नुकसान 

तो अब आपको समझ आ गया होगा कि पढ़ाई केवल बुद्धि से नहीं बल्कि सही तकनीक, आदतें और system से होती है|

 

निष्कर्ष

तो अगर आप सच में जानना चाहते है कि लंबे समय तक पढाई कैसे करें, तो आपको सिर्फ पढाई के घंटे नही बढाने हैं बल्कि तरीके बदलने हैं|

Memory tricks से आप जल्दी और लम्बे समय तक याद रख सकते हैं और time blocking से आप समय का सही उपयोग कर पाते हैं|

आपको ये लेख कैसा लगा जरूर बताइये|