परीक्षा के समय पढाई कैसे करें?Exam Study Tips in Hindi

परीक्षा सिर पर हो और तनाव ना हो ऐसा हो नही सकता, समझ ही नही आता कि परीक्षा के समय पढाई कैसे करें?, मन नहीं लगता, चीजें याद नही होती और पता नही चलता कि शुरुआत कहाँ से करूं ? परीक्षा की तैयारी कैसे करूँ?

परीक्षा के समय पढाई कैसे करें?

अगर आप भी बिलकुल इसी समस्या से जूझ रहें हैं तो ये पोस्ट आपके लिए ही हैं|

 सच बात तो यह है कि परीक्षा का समय पढ़ाई का नहीं बल्कि सही रणनीति से काम करने का होता है|पढाई तो हम साल भर करते हैं,लेकिन कोई बात नहीं, आज हम वो आसान तरीके और tips जानेंगे की जब परीक्षा पास हो तो पढाई करने का क्या तरीका होता है|

Hello! मैं आपका दोस्त योगेश, आज आपको बिलकुल practical तरीके बताउंगा

 

परीक्षा के समय पढ़ाई मुश्किल क्यों लगती है?

परीक्षा के समय तनाव में छात्र

जैसे जैसे परीक्षा की तारीख नजदीक आती जाती है वैसे वैसे हमारा दिमाग अपने आप ही दबाव महसूस करने लगता है|

  1. कभी लगता है कि सिलेबस बहुत ज्यादा है|
  2. कभी लगता है कि समय ही नही बचा है|
  3. कभी लगता है कि पेपर अच्छा नही हुआ तो क्या होगा?
  4. मन बहुत ही भटकता है और confidence भी कम हो जाता है

 

क्या आपके साथ ऐसा नहीं होता? हर विद्यार्थी के साथ ऐसा ही होता है| बस अंतर इतना ही होता है कि कुछ छात्र इन बातों को संभाल लेते है और कुछ इन बातों में उलझ जाते हैं|

आज आपको मैं ऐसे कुछ टिप्स बताने वाला हूँ जिन्हें अपनाकर आप परीक्षा के समय होने वाले तनाव से बच सकते हैं और आसानी अपनी पढाई कर सकते हैं|

 

परीक्षा के समय पढाई कैसे करें?

पढ़ाई का टाइम टेबल बनाता हुआ छात्र

  1. सही टाइम टेबल बनाकर पढाई करो
  2. पढाई में मन लगाने का तरीका
  3. याद करने की एकदम आसान तकनीक
  4. परीक्षा के समय revision कैसे करें?
  5. मोबाइल से distraction को रोकना जरूरी है
  6. परीक्षा के डर को ऐसे दूर करो
  7. टॉपर student इस तरह से पढते हैं
  8. परीक्षा के एक दिन पहले क्या करें?
  9. परीक्षा वाले दिन क्या करें?
  10. परीक्षा के समय इन गलतियों से बचें

 

सही टाइम टेबल बनाकर पढाई करो

परीक्षा के समय दिन भर किताबें और नोट्स लेकरबैठे रहने से कुछ नही होता बल्कि समय को सही तरीके से इस्तेमाल करने से बात बनेगी| अगर आपका टाइम टेबल ही सही नही है तो चाहे आप जितनी मेहनत करो, रिजल्ट नहीं मिलता और हम थक जाते हैं|

 

पूरे दिन को तीन बराबर हिस्सों में बाँट लो – सुबह, दोपहर और शाम का समय|

 

मेरे हिसाब से सुबह वो विषय पढ़ो जो आपको कठिन लगते हों, क्योकि सुबह हमारा दिमाग एकदम fresh होता है और सुबह का समय शांत होता है|दोपहर में आसान विषय पढ़ लो और रात को सिर्फ रिवीजन करो|जब आप एक सिस्टम बना कर पढ़ते हैं तो आपकी आदत बन जाती है|

 

जरूर पढ़ेंलंबे समय तक पढाई कैसे करें

 

पढाई में मन लगाने का तरीका

 

  सच बात कहें तो पढाई में मन लगता नहीं बल्कि उसे लगाना पड़ता है|अगर हम पढाई में ध्यान लगाने के तरीके सीख लें तो,हमारा मन लगने लगेगा|शुरुआत में बिलकुल छोटे छोटे लक्ष्य बनाओ जैसे ‘ आज सिर्फ ये दो टॉपिक पूरे करने हैं’| जब हम छोटे छोटे लक्ष्य हासिल कर लेते हैं तो मन इसे positive तरीके से लेता है और फिर नए लक्ष्य पूरे करने में लग जाता  है|इस तरह से हमारा मन एक process में लग जाता है और फिर आदत बन जाती है|

 

याद करने की एकदम आसान तकनीक

याद करने की तकनीक अपनाता छात्र

जो पढ़ा है वो लंबे समय तक याद रहे तो परीक्षा में प्रश्नों के उत्तर लिख पायेंगे| लेकिन अधिकतर विद्यार्थियों की समस्या है कि उन्हें पढ़ा हुआ याद नही रहता|

 

मैं आपको अपना तरीका बताता हूँ, मैं बड़े बड़े paragraph पढ़कर ख़ास ख़ास points लिख लेता था| फिर उनको जोर जोर से पढता और किसी दोस्त या परिवार के सदस्य को समझाने की कोशिश करता था|

 

आप भी ये तरीका अपना सकते हैं| उसके बाद आप उसे बिना देखे कॉपी में लिखें| आप खुद महसूस करेंगे कि आपको पढ़ा हुआ याद होने लगा है|

 

याद रखने की विशेष तकनीक जानने के लिए आप ये लेख पढ़ सकते हैं –

लंबे समय तक पढ़ाई कैसे करें

 

याद रखने के कुछ ये  स्मार्ट तरीके आप अपना सकते हैं

  1. कहानी बनाकर याद करना
  2. अपने शब्दों में लिखना
  3. दोस्त को समझाना
  4. जोर- जोर से पढ़ना
  5. Mind map बनाना

 

परीक्षा के समय revision कैसे करें?

 

परीक्षा के समय revision का बहुत महत्व है| इसका मतलब ये नही कि नोट्स या किताब को बार बार पढ़ना ही revision है, वास्तव में जो पढ़ा जाए वो दिमाग में बैठ जाए|

 

आप इन 3 steps में revision करें

  1. सबसे पहले पढ़ते समय उसको समझने पर ध्यान देना है कि क्या कहा जा रहा है|
  2. दूसरी बार पढ़ते समय main keywords और ideas को नोट करो|
  3. तीसरी बार अपने आप से सवाल पूछकर जवाब देने की कोशिश करो|

 

तो जब हम इस तरह से revision करते हैं तो हमें अपनी वास्तविक स्थिति का पता चल जाता है|

 

मोबाइल से distraction को रोकना जरूरी है

 

आज के समय में पढाई से ध्यान भटकने की सबसे बड़ी एक वजह ‘’मोबाइल है| आज हर विद्यार्थी के पास अपना निजी मोबाइल होता ही है|

 

पढ़ते समय मोबाइल पास में ही रखा रहता है और उसमे बार बार आने वाले सोशल मीडिया के notification हमारा ध्यान भटकाते हैं| हम जब फोन उठाते हैं और फिर लगातार स्क्रीन पर scrolling करते चले जाते हैं, हमें पता ही नही चलता कि कितना समय निकल गया|

 

परीक्षा के समय तो सोशल मीडिया को uninstall कर दो और पढ़ते समय मोबाइल को दूर रखो| अगर आप मोबाइल की वजह से पढाई पर ध्यान नही दे पा रहें हैं तो आप ये पोस्ट पढ़ सकते हैं –

वास्तव में मोबाइल खराब नहीं है बल्कि गलत समय पर उसका इस्तेमाल खराब है|

 

परीक्षा के डर को ऐसे दूर करो

 

परीक्षा का डर सभी को कभी कभी जीवन में महसूस होता ही है, लेकिन दोस्तों ये डर अचानक नहीं आता है बल्कि धीरे धीरे बनता है|

 

अक्सर हम पढ़ाई के शुरुआती दिन तो बहुत आराम से गुजार देते हैं, फिर परीक्षा का समय धीरे धीरे पास आने लगता है तो घबराहट होने लगती है कि अब समय कम बचा है और course बड़ा है, बस डर की शुरुआत यहीं से होती है और दिमाग में ख्याल आने लग जाते हैं कि कहीं fail ना हो जाऊं? दूसरों से तुलना करने लगते हैं| यही सब मिलाकर दिमाग में एक दबाव बना देते हैं और परीक्षा का डर और बढ़ने लगता है|

 

परीक्षा के इस डर को एकदम दूर नही किया जा सकता है बल्कि  रोजाना की छोटी छोटी सही आदतों को लगातार follow करना होता है| जैसे

 

  1. छोटे छोटे target पूरे करो|
  2. खुद पर भरोसा रखो|
  3. सोशल मिडिया का limited इस्तेमाल|

 

रोजाना का एक टाइम टेबल पूरे साल follow करो|

 

और पढ़ें

पढ़ाई में ध्यान कैसे लगाएं?

 

टॉपर student इस तरह से पढते हैं

 

  हर विद्यार्थी अलग होता है और उसकी सोच और आदतें अलग होती हैं| हमें किसी की नक़ल नही करनी है बल्कि हमें topper student की उन अच्छी आदतों को अपनाना है जो वो पढ़ाई करते समय अपनाते हैं, वो भी हमारे जैसे ही हैं बस अंतर केवल उन आदतों का और दिनचर्या का जिनको वे follow करते हैं जैसे

 

  1. वो रोज थोड़ा थोड़ा पढ़ते हैं|
  2. नियमित revision करते हैं|
  3. मोबाइल का सीमीत इस्तेमाल करते हैं|
  4. समय खराब नही करते हैं|

 

सबसे बड़ी बात है कि उनको पता होता है कि अगर मेहनत सही दिशा में की जाए तो सफलता निश्चित हैं|

 

आप इन आदतों को धीरे धीरे अपनाने की कोशिश करें, ध्यान रहें हमें उनसे तुलना नही करनी हैं बस प्रयास करना है| ध्यान रहे topper पैदा नही होते हैं बल्कि बनते हैं|

 

परीक्षा के एक दिन पहले क्या करें?

परीक्षा से एक दिन पहले की तैयारी

परीक्षा से एक दिन पहले पढ़ाई से ज्यादा जरूरी होता है अपने दिमाग को शांत रखना|अक्सर छात्र ये गलती करते है कि वे परीक्षा के एक दिन पहले जबरदस्त तरीके से पढ़ाई करते हैं| ये एकदम गलत तरीका है|

 

  1. अब तक आपने जो पढ़ा है उस पर और अपने आप पर भरोसा रखें|
  2. कोई नया टॉपिक मत पढ़ो|
  3. हल्का भोजन खाओ और आराम करो|
  4. अच्छी नींद लो|
  5. रात को पढ़ाई नही करना है|
  6. अपने परिवार के लोगों से बातें करो , इससे बेवजह का तनाव कम होता है|

 

परीक्षा के एक दिन पहले मन को शांत रखों, इन तरीकों को अपनाकर आप परीक्षा में अच्चा perform कर पायेंगे| ये मेरा आजामाया हुआ तरीका है|

 

परीक्षा वाले दिन क्या करें?

परीक्षा वाले दिन आत्मविश्वास से जाता छात्र

आज परीक्षा का दिन आ गया जब हमें साल भर की गई मेहनत को अंतिम रूप देना है| परीक्षा वाले दिन दिमाग शांत रखना हैक्यों कि अगर दिमाग शांत है तो आधी लड़ाई तो हमने जीत ली|ये कुछ important tips है इनको  follow करा लो, बस काम बन गया समझो|

 

  1. परीक्षा के एक दिन पहले ही अपना पेन, admit card और जरूरी सामान बॉक्स में रख लो|
  2. सुबह जल्दी उठो|
  3. हल्का नाश्ता करो|
  4. अपने आपको positive रखो|
  5. Exam center पर आधा घंटे पहुँच जाओ|
  6.   बस निश्चित मानो सब अच्छा होगा|

 

परीक्षा के समय इन गलतियों से बचें

 

परीक्षा के समय कुछ गलतियों को करने से बचना जरूरी है| कोई भी जल्दबाजी नहीं करें| जो साल भर पढ़ा है उस पर भरोसा करें|परीक्षा के समय घबराएं नहीं क्यों कि अब जो हमने पढ़ा है बस वो ही कम आयेगा| इसलिए कोई भी stress न लें|

 

निष्कर्ष

दोस्तों, परीक्षाके समय पढ़ाई करना मुश्किल नहीं होता है बल्कि सही तरीके से परीक्षा के समय पढ़ाई कैसे करें?, ये जानना जरुरी है|जब आप एक सिस्टम बना कर और सही दिशा में लगातार थोड़ा थोड़ा पढाई करते हैं तो हमारा काम आसान हो जाता है|

 

सबसे बड़ी बात है अपने आप पर भरोसा करना| तो दोस्तों बस मेहनत खामोशी करो कि सफलता शोर मचा दे|

 

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

1.परीक्षा के समय रोज कितने घंटे  पढ़ना  चाहिए?

लगातार 5- 6 घंटे की पढ़ाई पर्याप्त है|

 

2.पढ़ाई में मन नहीं लगे तो क्या करें?

आप छोटे छोटे target बनाकर उनको पूरा करो ऐसा करने से दिमाग को positive सिग्नल मिलते हैं|

 

3.क्या रात  में पढाई करना सही है?

आप रात में पढ़ाई कर सकते हैं लेकिन नींद पूरी होना जरूरी है|

 

4.क्या एक दिन पहले पढ़कर परीक्षा में पास हो सकते हैं?

नहीं, परीक्षा की तैयारी पूरे साल करनी होती है|