डिजिटल डॉक्यूमेंटेशन सर्विस सेंटर बिजनेस आज के समय में एक तेजी से बढ़ता हुआ सेवा आधारित व्यवसाय है|भारत में सरकारी सेवाएँ बहुत तेजी से ऑनलाइन हो रही हैं, लेकिन आज भी देश की बड़ी आबादी ऑनलाइन फॉर्म भरने, दस्तावेज अपलोड करने और विभिन्न पोर्टलों का उपयोग करने में स्वयं को सहज महसूस नही करती है|

दोस्तों, बस यही जरुरत एक बिजनेस आइडिया है – डिजिटल डॉक्यूमेंटेशन सर्विस सेंटर(Digital Documentation Service Center)
ये एक ऐसा सेवा केंद्र है जहाँ आप आधार, पैन कार्ड, प्रमाण पत्र, बिजली पानी के बिल भुगतान, ऑनलाइन फॉर्म भरना, प्रिंट और स्कैन जैसी सेवाएँ प्रदान कर सकते हैं|
इस लेख में आपको पूरी जानकारी मिल जायेगी कि आप कैसे भारत के किसी भी राज्य में यह सेंटर शुरू कर सकते हैं|
डिजिटल डॉक्यूमेंटेशन सर्विस सेंटर क्या होता है?

ये एक छोटी दूकान या ऑफिस होता हा जहाँ स्थानीय नागरिकों को ये सेवाएँ दी जाती हैं:
- ऑनलाइन फॉर्म भरना (नौकरी,परीक्षा और एडमिशन)
- आधार/पैन/पासपोर्ट सम्बंधित सहायता
- आय,जाति आदि प्रमाण पत्र
- वोटर आई डी, ड्राइविंग लाइसेंस आदि
- स्कोलरशिप और शिक्षा फॉर्म
- बिजली/पानी/नगर निगम बिल भुगतान
- प्रिंट,स्कैन, फोटोकॉपी आदि सेवाएँ
ये सारे काम अधिकृत प्लेटफ़ॉर्म के माध्यम से दिए जाते हैं, जैसे:
Common Service Centers (CSC):- पूरे भारत में सेवाएँ
e-Mitra :- राजस्थान की सरकारी सेवाएँ
MP Online :- मध्य प्रदेश की सेवाएँ
पूरे भारत में यह बिजनेस क्यों चलता है?
ये सेवा केंद्र पूरे भारत में चलते है क्यों कि
- सभी नागरिकों को समय समय पर दस्तावेज और प्रमाण पत्र चाहिए|
- अधिकतर लोग ऑनलाइन फॉर्म नहीं भर पाते हैं|
- सरकारी सेवाएँ डिजिटल हो चुकी हैं|
- सभी लोगों के पास प्रिंटर,स्केनर जैसी मशीनें नहीं होती हैं|
डिजिटल डॉक्यूमेंटेशन सर्विस सेंटर में किस सेवा के लिए कितना शुल्क लिया जा सकता है?
ये सेवा केंद्र सरकार द्वारा अधिकृत होते हैं इसलिए सेवा शुल्क पहले से निर्धारित होता है फिर भी एक अनुमानित राशि यहाँ दी जा रही है|
| श्रेणी | उदाहण | शुल्क |
| ऑनलाइन फॉर्म | नौकरी/परीक्षा/एडमिशन | ₹ 30 – 120 |
| आई डी सेवाएँ | आधार अपडेट/ पैन कार्ड/वोटर आई डी | ₹200 – 350 |
| प्रमाण पत्र | आय/जाति/निवास | ₹150 – 300 |
| पासपोर्ट /स्कोलरशिप | आवेदन और अपलोड | ₹200 – 300 |
| बिल भुगतान | बिजली/पानी/टैक्स | ₹20 – 60 |
| प्रिंट/स्कैन/फोटोकॉपी | कॉपी,स्कैन | ₹10 – 50 |
शुल्क राशि अलग अलग स्थानों पर सरकार द्वारा अधिकृत हो सकती है|
महत्वपूर्ण सूचना : ऊपर दी गई शुल्क राशि केवल अनुमानित है| विभिन्न राज्यों, सरकारी पोर्टलों और सेवाओं के अनुसार शुल्क अलग अलग हो सकते हैं| आवेदन करने के से पहले सम्बंधित अधिकृत पोर्टल पर नवीनतम शुल्क और नियमों की जाँच अवश्य करें|
डिजिटल डॉक्यूमेंटेशन सर्विस सेंटर कैसे शुरू करें?
आप किस प्रकार का डिजिटल डॉक्यूमेंटेशन सर्विस सेंटर बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, उसका निर्णय करने के बाद आप ऐसे काम शुरू कर सकते हैं :
पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन
आप common service center(All India) पर आवेदन कर सकते हैं या अपने राज्य के अनुसार जैसे e-mitra (राजस्थान के लिए) या MP ऑनलाइन (मध्य प्रदेश) के लिए आवेदन कर सकते हैं|
रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपको सेवाएँ देने के लिए अधिकृत एक्सेस मिल जाता है|
सेंटर/ऑफिस के लिए सही लोकेशन का चयन
आपका सेंटर ऎसी जगह पर होना चाहिए जहाँ ऑनलाइन सेवाओं की जरुरत सबसे ज्यादा होती है| जैसे:
- तहसील/ब्लॉक कार्यालय के पास
- स्कूल/कॉलेज के पास
- भीड़भाड़ वाली जगह
- गाँव/कस्बा जहाँ साइबर कैफे कम हों
सेंटर/ऑफिस के लिए 80- 120 वर्ग फुट की जगह पर्याप्त है| आपको इतनी जगह ठीक ठाक किराये पर मिला जायेगी|
डिजिटल डॉक्यूमेंटेशन सर्विस सेंटर के लिए कौनसे उपकरण चाहिए?

| उपकरण | उपयोग |
| 2 कंप्यूटर/लेपटॉप | तेज काम और बैकअप के लिए |
| लेजर प्रिंटर | कम लागत में तेजी से प्रिंट के लिए |
| स्कैनर | दस्तावेज अप लोड करने के लिए |
| वैब कैम/केमरा | ऑन लाइन फोटो अपलोड के लिए |
| बायोमेट्रिक डिवाइस | आधार आदि के लिए |
| UPS/इनवर्टर | बिजली बैकअप के लिए |
| हाई स्पीड इन्टरनेट | स्थिर इन्टरनेट के लिए |
| फर्नीचर और साइन बोर्ड | प्रोफेशनल लुक के लिए |
डिजिटल डॉक्यूमेंटेशन सर्विस सेंटर के लिए कितना निवेश करना होगा?
| खर्च | अनुमानित राशि |
| रजिस्ट्रेशन और सेट अप | 1,00,000 |
| दूकान/ऑफिस किराया (3 महीने का) | 50,000 -60,000 |
| 2 कंप्यूटर/लैपटॉप | 1,20,000 |
| प्रिंटर और स्कैनर | 50,000 |
| कैमरा और लाईट | 25,000 |
| इन्टरनेट और फर्नीचर | 40,000 |
| लाइसेंस और अन्य कानूनी दस्तावेज | 25,000 |
| मार्केटिंग और साइन बोर्ड | 30,000 |
ये ₹ 4 लाख से ₹ 4.5 लाख अनुमानित शुरुआती खर्च है जिसे थोड़ा घटाया बढ़ाया जा सकता है|
यदि आप सेकंड हैण्ड कम्प्यूटर या कम किराये की जगह से शुरुआत करते हैं तो निवेश को और भी कम किया जा सकता है|
डिजिटल डॉक्यूमेंटेशन सर्विस सेंटर से मासिक कमाई कितनी हो सकती है?
शुरू में कमाई थोड़ी कम हो सकती है,पर जैसे जैसे आप अच्छी सर्विस देंगे और लोगों से संपर्क बढ़ाएंगे तो आपकी कमाई भी बढ़ने लगेगी|
फिर भी एक अनुमानित कमाई की रूपरेखा इस प्रकार हो सकती है:
मान लीजिये
प्रतिदिन 30 -35 ग्राहक
औसत बिल – 100 -150
प्रतिदिन आय – ₹ 3000 – 5250
मासिक आय (26 दिन) ₹ 78000 – 1,36,000
अब आप इसमें से मासिक किराया, कागज, टोनर, बिजली, इन्टरनेट का खर्च निकलाकर भी ₹ 55,000 – 1,00,000 तक कमा सकते हैं|
डिजिटल डॉक्यूमेंटेशन सर्विस सेंटर की मार्केटिंग कैसे करें?
आज कल मार्केटिंग के लिए बहुत से साधन उपलब्ध हैं| आप ये काम कर सकते हैं:
- दूकान या ऑफिस के बाहर एक बड़ा साइन बोर्ड लगा सकते हैं जिस पर सभी सेवाओं का उल्लेख कर सकते हैं|
- स्कूल/कॉलेज में पेम्पलेट बाटें|
- आस पास के क्षेत्र में भी लोगों से सम्पर्क करें|
- उचित शुल्क लें और अच्छा व्यवहार करें|
- ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर भी सक्रिय रहें और लोगों से जानकारी शेयर करते रहें|
डिजिटल डॉक्यूमेंटेशन सर्विस सेंटर पर कार्य कैसे करें?
आपको इस सेंटर पर अलग अलग प्रकार की सेवाएँ देनी होती हैं, जिसके लिए ग्राहक कभी भी आ सकता है| अगर आप अपने काम का समय विभाजन करे दें तो आपको काम करने में आसानी होगी, जैसे:
सुबह – बिल भुगतान, प्रिंट और स्कैन आदि कार्य
दोपहर – प्रमाण पत्र और अन्य आई डी सेवाएँ
शाम – एडमिशन फॉर्म,परीक्षा फॉर्म औरस्कॉलरशिप संबंधी आवेदन
ये समय विभाजन आपकी सुविधा के लिए है फिर भी आपको इसमें लचीलापन रखना चाहिए| कोई ग्राहक कभी भी आ जाए तो आप उसे मना नहीं करें| शुरुआत में इस बात का ध्यान जरूर रखें |
डिजिटल डॉक्यूमेंटेशन सर्विस सेंटर बिजनेस में क्या जोखिम हो सकते हैं?
व इस बिजनेस में जोखिम अपेक्षाकृत कम हैं फिर भी कुछ चुनौतियाँ सामने आ सकती हैं जैसे:
- सर्वर डाउन होना
- प्रिंटर और स्कैनर खराब होना|
- शुरुआत में कम ग्राहक होना |
- प्रतिस्पर्धा होना|
ये सभी समस्याएं या जोखिम ज्यादा बड़े नहीं हैं|
डिजिटल डॉक्यूमेंटेशन सर्विस सेंटर के लिए क्या कौशल जरूरी हैं?

ये काम कंप्यूटर और इन्टरनेट से सम्बंधित है इसलिए आपको ये काम सीखने चाहिए:
- बेसिक कम्प्यूटर कोर्स
- हिंदी और अंग्रजी टाइपिंग
- स्कैन और अपलोड करना
- ऑनलाइन फॉर्म भरना
ये सब काम आप 15- 20 दिन में सीख सकते हैं|
डिजिटल डॉक्यूमेंटेशन सर्विस सेंटर में और क्या काम किये जा सकते हैं?

जब आप सब काम सीख जाएँ और आपका एक अच्छा ग्राहक बेस बन जाये तो आप ये सेवाएँ और काम भी इसमें दे सकते हैं:
- लेमिनेशन, स्पाइरल बाइंडिंग
- टिकट बुकिंग
- मोबाईल/ DTH रिचार्ज
नोट: विभिन्न राज्यों और सरकारी पोर्टलों के नियम, शुल्क और पंजीकरण प्रक्रिया समय समय पर बदल सकती है| व्यवसाय शुरु करने से पहले संबंधित अधिकृत पोर्टल से नवीनतम जानकारी अवश्य प्राप्त करें|
डिजिटल डॉक्यूमेंटेशन सर्विस सेंटर के फायदे
डिजिटल डॉक्यूमेंटेशन सर्विस सेंटर एक ऐसा व्यवसाय है जिसकी मांग लगातार बनी रहती है क्यों कि लोगों को समय समय पर विभिन्न सरकारी और निजी सेवाओं की आवश्यकता होती है| इस व्यवसाय के कुछ प्रमुख फायदें निम्नलिखित हैं:
पूरे वर्ष मांग रहने वाला व्यवसाय
आधार कार्ड,पैन कार्ड,प्रमाण पत्र , प्रवेश फॉर्म , नौकरी आवेदन, छात्रवृति और बिल भुगातन जैसी सेवाओं की आवश्यकता पूरे वर्ष भर बनी रहती है|इसलिए ग्राहकों की कमी होने की संभावना कम रहती है|
स्थायी आय स्त्रोत
एक ही केंद्र पर अनेक सेवाएँ प्रदान करने के कारण आय के कई स्त्रोत बन जाते हैं| किसी न किसी सेवा की आवश्यकता बनी रहती है और समय समय पर सरकार की विभिन योजनायें आती रहती है जिनके लिए ग्राहक आते रहते हैं|
सेवा के साथ साथ कमाई
इस व्यवसाय के माध्यम से आप लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में सहायता करते हैं, आपकी पहचान बनती है और आप कमाई भी करते हैं|
ग्रामीण और शहरी क्षेत्र दोनों में उपयुक्त
यह व्यवसाय आप छोटे गावों, कस्बों और बड़े शहरों में कहीं भी शुरू कर सकते हैं क्यों की आज पूरे भारत में इंटरनेट पहुँच चूका है|
क्या महिलाएँ यह बिजनेस शुरू कर सकती हैं?
हाँ, महिलायें भी डिजिटल डॉक्यूमेंटेशन सर्विस सेंटर का व्यवसाय शुरू कर सकती हैं| वास्तव में यह उन व्यवसायों में से जिसमे कम शारीरिक श्रम और कम निवेश की जरुरत है|
महिलाओं के लिए यह व्यवसाय इसलिए उपयुक्त माना जाता है क्यों कि :
- अधिकांश कार्य कम्प्यूटर और इंटरनेट के माध्यम से किये जाते हैं|
- व्यवसाय घर या घर के आस पास से शुरू किया जा सकता है|
- स्थायी आय का स्त्रोत बन जाता है|
- स्वरोजगार की दिशा में यह एक अच्छा विकल्प है|
- कई सरकारी योजनाओं के माध्यम से वित्तीय सहायता प्राप्त हो जाती है|
ग्रामीण क्षेत्रों में इस बिजनेस की क्या संभावनाएँ हैं?
आजकल सरकारी सेवाएँ ऑनलाइन हो चुकी हैं लेकिन गावों में अभी भी बड़ी संख्या में लोग इंटरनेट और ऑनलाइन कामों में अपने आपको सहज महसूस नही करते हैं|
यदि कोई व्यक्ति तहसील,पंचायत समिति, ब्लॉक कार्यालय और प्रमुख बाजार के पास यह केंद्र स्थापित करता है तो उसके सफल होने की संभावना काफी अधिक रहती है|
ग्रामीण क्षेत्रों में इस व्यवसाय की मांग बढ़ने के ये प्रमुख कारण हैं:
- लोगों को आधार,पैन और विभिन्न प्रमाण पत्र की आवश्यकता होती है|
- छात्रों को एडमिशन, छात्रवृति और परीक्षा फॉर्म भरने होते हैं|
- किसानों को सरकारी योजनाओं और अनुदानों के लिए आवेदन करना होता है|
- लोगों के पास प्रिंटर,स्कैनर और तेज इंटरनेट की सुविधा नहीं होती है|
निष्कर्ष
डिजिटल डॉक्यूमेंटेशन सर्विस सेंटर एक स्थायी जरूरतों पर आधारित बिजनेस है| Common Service Centers (CSC),e-Mitra, MP Online जैसे प्लेटफॉर्म्स के सहारे आप अधिकृत सेवाएँ देकर लोगों कि मदद करते हुए अच्छी कमाई भी कर सकते हैं|
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)
1.डिजिटल डॉक्यूमेंटेशन सर्विस सेंटर शुरू करने में कितना निवेश लगता है?
सुविधाओं और उपकरणों के अनुसार 2 लाख से 4 लाख तक अनुमानित निवेश लग सकता है|
2.क्या इस व्यवसाय के लिए किसी डिग्री या कोर्स की आवश्यकता होती है?
नहीं, आपको कम्प्यूटर संचालन,इंटरनेट और ऑनलाइन फॉर्म भरने का ज्ञान होना चाहिए|
3.क्या बिना CSC और e-Mitra के यह व्यवसाय शुरू किया जा सकता है?
हाँ, कुछ सामान्य सेवाएँ दे सकते हैं लेकिन सरकारी सेवाएँ प्रदान करने के लिए सम्बंधित अधिकृत पोर्टल पर पंजीकरण जरूरी है|
4.इस व्यवसाय से कितनी मासिक कमाई हो सकती है?
सब खर्च निकालकर आप 50 हजार से 1 लाख तक कमा सकते हैं|
5.क्या इस व्यवसाय में भविष्य की संभावनाएँ हैं?
हाँ, सरकारी सेवाओं के डिजिटलीकरण और ऑनलाइन कामों के विस्तार के कारण भविष्य में भी इसकी मांग बनी रहेगी|
6.क्या डिजिटल डॉक्यूमेंटेशन सर्विस सेंटर घर से शुरू किया जा सकता है?
हाँ, यदि आपके पास पर्याप्त जगह, कम्प्यूटर, प्रिंटर,स्कैनर और इंटरनेट कनेक्शन है तो आप कुछ सेवाओं के साथ घर से भी इस व्यवसाय को शुरू कर सकते हैं|
अस्वीकरण (Disclaimer) : इस लेख में दी गई जानकारी केवल शैक्षिक और सामान्य जानकारी के उद्देश से दी गई है| किसी भी व्यवसाय को शुरू करने से पहले अपने क्षेत्र की बाजार स्थिति,निवेश क्षमता, कानूनी जानकारी, लाइसेंस और सरकारी नियमों और संभावित जोखिम का स्वय मूल्यांकन अवश्य करें| ये लेख आपको एक विचार (idea) देता है|